रिश्ते सारे निकले बेरंग

रंगीन निकली यारी

छाए जब जब गम के बादल

दोस्तों ने खुशियाँ वारी


तार जब जब टूटे दिल के

दोस्तों ने महफिलें सजाई

गिरे जो आंसू आँखों से

मुस्कुराहटों की रौनकें जमाई


शिकायतें सारी छोड़ पीछे

हरदम हक़ जताया

हुई तकरारें अनेकों बेशक

यारियों को कभी न भुलाया

यारियों को कभी न भुलाया

✍️✍️