दिल से निकले
दिल तक पहुंचे
दिल की बातें
कुछ ऐसी गहरी
दिल ही सुकून
दिल ही बेचैनी
दिल ही सुख
दुख का प्रहरी
दिल से शुरू
दिल पर ख़त्म
दिल के जज़्बात
कुछ ऐसे अनोखे
दिल है ज़िद्दी
दिल नादान
दिल को कोई
फिर कैसे रोके
दिल के करीब
दिल के ख़ास
दिल के एहसास
कुछ ऐसे बेजोड़
दिल वैरागी
दिल है बाग़ी
जाने न कोई
दिल का तोड़
✍️✍️
