एक और दिन बीत गया

ख्वाबों के एतबार में

हकीकतों के बाज़ार में

हसरतों के इंतज़ार में


चलती रही गुफ्तगू

खामोशियों से मौन की

ज़ाया सब हर्फ हुए

अभिव्यक्ति के इंतज़ार में

एहसास जमके बर्फ़ हुए


आई न रास कभी

ज़िंदगी की कहानी

दिल गहरी बातें

दिमाग़ की ज़ुबानी

दिल गहरी बातें

दिमाग़ की ज़ुबानी

✍️✍️