चाहिए झूठ को सलीका
सच हमेशा बेबाक रहा
छोड़ दामन ख़ुद का
गिरेबान औरों का झाँक रहा
चाहिए खुशियों को मेले
दर्द हमेशा तन्हा रहा
भीड़ से गिरे हुए भी
सूना हर लम्हा रहा
चाहिए दिल को सहारे
दिमाग़ हमेशा सक्षम रहा
दलीलें दी लाख मगर
दिल को हमेशा भ्रम रहा
दिल को हमेशा भ्रम रहा!!
✍️✍️
