कहीं दिल है खाली
तो कहीं है भरा हुआ
हकीकतों के साए में
सहमा और डरा हुआ
कहीं दिल है हैरान
तो कहीं परेशान सा
खामोशियों की तहों में
भीतर पलता तूफ़ान सा
कहीं दिल है मज़बूत
तो कहीं कमज़ोर सा
ख्वाबों की तलाश में
उलझा इक डोर सा
ख्वाबों की तलाश में
उलझा इक डोर सा
✍️✍️
