ढूंढिए वो हँसी जो

दर्द के मलबे में

दब सी चुकी है


ढूंढिए वो सुकून जो

बेचैनीयों के अंधेरों में

गुम हो चुका है


ढूंढिए वो नज़दीकियाँ

दूरियों के जालों में

जो उलझ सी गई हैं


ढूंढिए वो रिश्ते

गलतफहमियों के साए में

जो टूट से चुके हैं


ढूंढिए वो लम्हें

भागदौड़ के बीच जो

थक से गए हैं


ढूंढिए वो ज़िंदगी

मायूसियों की राहों में

जो भटक सी गई है


हो सके तो ढूंढिए......

✍️✍️