कमियाँ भी बहुत हैं
बदनामियाँ भी बहुत हैं
ढूंढ सके तो ढूंढ ले
मुझमें छुपी गुमनामियाँ भी बहुत हैं
हैरानियाँ भी बहुत हैं
परेशानियाँ भी बहुत हैं
ढूंढ सके तो ढूंढ ले
मुझमें छुपी सुकून की
निशानियाँ भी बहुत हैं
नादानियाँ भी बहुत है
मनमानियाँ भी बहुत हैं
ढूंढ सके तो ढूंढ ले
मुझमें छुपी आसानियाँ भी बहुत हैं
✍️✍️


