अधूरे से एहसासों की
पूरी सी कहानी है
जज़्बातों की गहराईयों
में ठहरी जिंदगानी है
कहीं बेबसी तो कहीं
लबों ने मौन की
चादर तानी है
लफ़्ज़ों में खोई
हक़ीक़तों की निशानी है
अनबुझी सी प्यास है
और ख़लिश जानी पहचानी है
कश्मकश के आलम में
ठहरी दास्तान ए जिंदगानी है
✍️✍️
