चारदीवारियां सुना रहीं हैं

बीते पलों की कहानी

होंठ हैं ख़ामोश और

आँखों में है पानी


ना ज़मीन में है कोई हलचल

ना ही दीवारों में है

हरक़त की कोई निशानी

दिल हो चला है भावुक

लगता हैं यूं जैसे आहट है

कोई जानी पहचानी


सांसें हो चलीं हैं तेज़ और

धड़कनों में आ रही है रवानी

लगता है यूं जैसे

दस्तक है कोई पुरानी

✍️✍️