इक खामोशी सी पसरी

रहती हैं दरमियान

कुछ कहने के लिए

बहुत कुछ सुनना पड़ता है


इक आस सी पसरी

रहती है दरमियान

कुछ पाने के लिए

बहुत कुछ खोना पड़ता है


इक कश्मकश सी पसरी

रहती है दरमियान

कुछ जीतने के लिए

बहुत कुछ हारना पड़ता है


इक तड़प सी पसरी

रहती है दरमियान

कुछ निभाने के लिए

बहुत कुछ सहना पड़ता है

✍️✍️