दिखने में छोटी

हौंसला गज़ब का है

उठने गिरने का सिलसिला

बहुत ही अजब सा है


रुकती न पलभर भी ये

चल पड़े जो एकबार

माने ना हार कभी

कोशिशों की ये मिसाल


कैसी भी हो विषमता

या सामने कोई पहाड़

जुनून के मार्ग पर

चींटी का श्रम बेमिसाल

चींटी का श्रम बेमिसाल

✍️✍️