छोटी सी बात का 

बतंगड़ बन जाता है

दिल की गहराईयों में 

आख़िर कौन उतर पाता है


लफ़्ज़ों के पेंचों से 

एहसासों का धागा 

कट जाता है

जज़्बातों की सच्चाई को 

आख़िर कौन समझ पाता है


आवाज़ों के जंगल में

खामोशियों का ताँता है

भावनाओं को कर परे

आख़िर कौन जी पाता है

भावनाओं को कर परे

आख़िर कौन जी पाता है

✍️✍️