अदरक सी कड़क बैचेनियों में

शक्कर सी मीठी मुस्कान ढूंढते हैं

ढूंढ कर चाय की टपरी कहीं

चल सुकून के संवाद ढूंढते हैं


इलाइची की सौंधी महक में गुम

एहसासों के स्वाद ढूंढते हैं

बातें गड़ी हैं जो दिल की सतह पर

उन जज़्बातों का जवाब ढूंढते हैं


चीनी मिट्टी के बर्तन के दौर में

कुल्हड़ की स्वादिष्ट मिठास ढूंढते हैं

चाय की चुस्कियों में यादों को डुबाकर

छूटे लम्हों की बयार ढूंढते हैं


ढूंढ कर चाय की टपरी कहीं

चल सुकून के संवाद ढूंढते हैं!!

✍️✍️