"चाय के दीवाने"
अदरक के स्वाद सी ताज़गी
शक्कर सी मिठास
पत्ती सी गहराई
दूध सा वो उजलापन
सावलें रंग सी कड़क
होठों की वो तलब
इंतज़ार की वो केतली
चाय के दीवानों की
हर अदा होती है निराली
जो हर चुस्की के संग
प्यालियों में आ जाती है खुमारी
और चेहरे पर बिखर जाती है
इलायची की खुश्बू सी खुशहाली
✍️✍️
