व्यथा देखो ख़ुद की
ये चप्पलें बताती हैं
ज़िंदगी के सफ़र की
कहानी सुनाती हैं
सुख दुःख के कदमों
को बखूबी गिनाती हैं
दशा इनकी राहों की
ठोकरें दिखाती हैं
बीती क्या क्या इनपर
बखूबी दर्शाती हैं
जीवन के हालातों
का हाल सुनाती है
मंज़िलों को पाने खोने
के किस्से बताती हैं
बाधाओं को कुचलने
का फन हमें सिखाती हैं
व्यथा देखो ख़ुद की
ये चप्पलें बताती हैं.....
✍️✍️
