चलो दो क़दम साथ

फिर जो होगा देखा जाएगा

गुज़र गया जो आज

वो फिर दोबारा ना वापस आएगा


आएंगी जो मुश्किलें तो

एक दूजे के संग बांटा जाएगा

तय किया जो सफ़र आज

वो मिलकर काटा जाएगा


ठहरेगा न वक्त

ना ही ये जज़्बा काम आएगा

फिर पछताए होगा ना कुछ

जब सब कुछ पीछे छूट जाएगा


चलो दो क़दम साथ

फिर जो होगा देखा जाएगा

सुख हो या दुःख

सबकुछ इक दूजे के

हाथों सौंपा जाएगा

✍️✍️