पाबंदियों से मुक्त
अभिव्यक्ति से उन्मुक्त
विचारों में सशक्त
चालीस पार की औरतें
उड़ने को कटिबद्ध
चंचलता से परिपूर्ण
संपूर्णता से पूर्ण
ज़िम्मेदारियों में परिपक्व
चालीस पार की औरतें
खुद को लेकर सजग
परदादारी से मुक्त
दुनियादारी से विमुख
स्पष्टता की स्त्रोत
चालीस पार की औरतें
निर्भयता से ओतप्रोत
अपनी धुन में मस्त
ख़ुद को तराशने में व्यस्त
औरों से थोड़ा अलग
चालीस पार की औरतें
रौशनी की इक झलक
चालीस पार की औरतें
