बेशुमार कोशिशें और नाकामियाँ बेहिसाब

इसी का नाम है ज़िंदगी चलते रहिए जनाब


बेइंतहा हसरतें और ठोकरें बेहिसाब

इसी का नाम है ज़िंदगी चलते रहिए जनाब


बेतरतीब दुश्वारियां और तज़ुर्बे बेहिसाब

इसी का नाम है ज़िंदगी चलते रहिए जनाब


बेपनाह दर्द और ग़म बेहिसाब

इसी का नाम है ज़िंदगी चलते रहिए जनाब

✍️✍️