कुछ हुआ पूरा तो कुछ अधूरा रह गया

बीती ज्यों ज्यों ज़िंदगी

दिल में काश का मलाल रह गया


कोई समझ ना सका लफ़्ज़ों को

तो कोई मौन को भी पढ़ गया

बीती ज्यों ज्यों ज़िंदगी

दिल में दर्द और बढ़ गया


किसी ने छुआ तन को

तो कोई मन में उतर गया

संजोया था जो सपना

वो ना जाने कब और किधर गया


इबादतों का सुख ना जाने

कब और कैसे शिकायतों में बदल गया

बीती ज्यों ज्यों ज़िंदगी

जज़्बातों का रुख़ बदल गया

✍️✍️