क्या सिसकियाँ ,क्या शिकवे

कैसी ये अश्रुओं की धार

चारों ओर कोहराम मचाए

लफ़्ज़ों की तेज़ कटार


कद ऊंचा लिए फिरते

चतुराई के व्यक्तित्व हज़ार

बंधी आँखों में सबके पट्टी

बौने हुए जाते व्यवहार


सौ बातों की एक चुप्पी

दबे दर्द की हाहाकार

दिल की व्यथा दिल में दबी

भावों की कैसी पैनी धार!!

✍️✍️