बातें वो बेवजह वाली

रातों में रंग जमाती

वो चाय की प्याली


यादें वो सुकून वाली

सावन की बरखा में

महक वो सौंधी वाली


नादानियाँ वो बचपन वाली

दिन भर की थकान मिटाती

वो मुस्कान प्यारी


मनमानियाँ वो

लड़कपन वाली

बेचैनियों में राहत पहुंचाती

यारियाँ वो पुरानी वाली

यारियाँ वो पुरानी वाली

✍️✍️