रुक रुक हर ही सही

मगर बढ़ते रहिए

गिर गिर की ही सही

मगर संभलते रहिए


मिट मिट कर ही सही

मगर उभरते रहिए

घिस घिस कर ही सही

मगर निखरते रहिए


थम थम कर ही सही

मगर चलते रहिए

थक थक कर ही सही

मगर मंज़िलों तक

पहुंचते रहिए

✍️✍️