बच्चे सा दिल चाहे

मनुहार बार बार

ज़िद्द पर जो आए

हो जाए सिर पर सवार


बच्चे सा दिल रखे

ख्वाहिशें हज़ार

हो जो न पूरी

मचाए बेमतलब का बवाल


बच्चे सा दिल

नादानियों का शिकार

बात बात में रूठना

इसकी आदतों में शुमार


बच्चे सा दिल चाहे

प्यार बेशुमार

तोड़े जो इसको

हो जाए पल में बेज़ार

हो जाए पल में बेज़ार

✍️✍️