और तो सब ठीक

मगर थोड़ी सी 

कहीं इक कमी है

लबों पर मुस्कुराहटें

आँखों में नमी है


और तो सब ठीक 

मगर थोड़ी सी 

कहीं इक उदासी है

चेहरे पर सुकून

दिल बदहवासी है


और तो सब ठीक

मगर थोड़ी सी

कहीं इक आस है

ज़ुबान हैं ख़ामोश

नज़रों में प्यास है

✍️✍️