दिल को बना इक आईना

ख़ुद का दीदार करते हैं

औरों को समझने से पहले

ख़ुद को स्वीकार करते हैं


हो जाए जो भूल ख़ुद से

तो उसका इक़रार करते हैं

औरों को सुनाने से पहले

ख़ुद से इज़हार करते हैं


मिटाकर अज्ञानता के अंधेरे

ज्ञान के उजालों का संचार करते हैं

हटाकर भ्रांतियों के पर्दों को

आत्म साक्षात्कार करते हैं

हटाकर भ्रांतियों के पर्दों को

आत्म साक्षात्कार करते हैं

✍️✍️