क्यों हर बात पर परखने लगें हैं
अपने ही अपनों से अब झिझकने लगे हैं
ज़रा ज़रा सी बातों पर भड़कने लगें हैं
अपने ही अपनों को अब झटकने लगें हैं
अपने ही वादों से मुकरने लगें हैं
अनजाने रास्तों पर अब निकलने लगे हैं
हर छोटी बात पर तुनकने लगें हैं
अपने ही अपनों को अब खटकने लगें हैं
✍️✍️
