कुरेदते हैं ज़ख्म

लोग बनके अज़ीज़

सहलाने की अब

कहाँ रही वो तमीज़


रख कर हाथ काँधे पर 

करते हैं दोस्ती का दिखावा

खंजर पीठ में भोंकने का

कहाँ किसी को पछतावा


दिल में ज़हर और

ज़ुबान से लफ़्ज़ों

का करते हैं छलावा

दुखा कर दिल बात 

बात पर,करते हैं लोग 

अपना होने का दावा

✍️✍️