आप ज़रा बैठें
तो हम भी फरमाते हैं
हाल क्या है दिल का
आपको सुनाते हैं
इकट्ठा किए हैं कुछ
जज़्बात इक अरसे से
एक एक करके
आपको दिखाते हैं
बैठिए इत्मीनान से
हम एहसासों को लेकर आते हैं
इश्क़ की आयतें
आपको सुनाते हैं
आप ज़रा बैठें
तो हम भी फरमाते हैं
धड़कनों का त'आरुफ़
आपसे करवाते हैं
✍️✍️
