अंदाज़ है थोड़ा जुदा सबसे
जज़्बात भी कुछ गहरे हैं
हकीकतों की पलकों में
पलते ख़्वाब कुछ रुपहले हैं
दिल है थोड़ा नाज़ुक ज़्यादा
उसपर एहसासों के पहरे हैं
खामोशियों की देख रेख में
पलते लफ़्ज़ कुछ सुनहरे हैं
सीरत है थोड़ी नेक ज़्यादा
फ़ितरत से निश्छल हूं
अपेक्षाओं पर खरी उतरने में
पूरी तरह से सक्षम हूं
✍️✍️
