अपने को ज़्यादा औरों
को कम समझते हैं
अजीब हैं लोग जो सच
को भी वहम समझते हैं
चुप्पी को नासमझी और
लफ़्ज़ों को फ़न समझते हैं
अजीब हैं लोग जो यथार्थ
को भी भ्रम समझते हैं
अपनों को गैर और परायों
को स्वजन समझते हैं
अजीब हैं लोग जो पतित
को भी सज्जन समझते हैं
✍️✍️
