ठीक हूं मैं तुम परेशान मत हो

ऐसा हर बार माँ कहती थी

चाहे कितनी भी हो तकलीफ़

वो हँस कर सहती थी


फ़िक्र मत करो मेरी

बस तुम अपना ख्याल रखना

ऐसा हर बार माँ कहती थी

चाहे जितना भी हो दर्द

वो बस शाँत रहती थी


माँगू जो उनसे कुछ भी

तो वो झट से दे देती थी

हाँ ऐसी थी मेरी माँ

जो खुद अधूरी रहकर भी

मुझे पूर्ण कर देती थी

मुझे पूर्ण कर देती थी!!!

✍️✍️