आधी अधूरी बातें अक्सर

दिल में घर कर जाती हैं

समय तो बीत जाता है

मगर उनकी छवि

भीतर छप जाती है


आधी अधूरी बातें अक्सर

दर्द का सबब बन जाती हैं

वक्त बीतने के साथ साथ 

उनकी टीस बेहद तड़पाती है


आधी अधूरी बातें अक्सर 

दूरियों को उकसाती हैं

अकथनीय विचारों की तड़प

अक्सर गलतफहमियों 

को उपजाती हैं

✍️✍️