अब उन चिड़ियों की चहचहाहट में

वो बात कहाँ

अब उन हवाओं की सरसराहट में

वो बहाव कहाँ


अब उन चारदीवारियों में

आत्मीयता के भाव कहाँ

अब उन चौखटों और

झरोखों से लगाव कहाँ


अब उन आंगन में उतरती

शामों सा सुकून कहाँ

अब वो चाय के बहाने आने वाले

यारों का हुजूम कहाँ


अब वो घर की छतों पर बैठ

बतियाने का रिवाज़ कहां

अब वो बेबाक मुस्कुराहटों

वाला अंदाज़ कहाँ

✍️✍️