चमक चेहरे की देखे हर कोई

दिल की दुविधा जाने कौन

खुशियों में साथ रहे हर कोई

दुख में अब पहचाने कौन


लफ़्ज़ों की खनक सुने हर कोई

ख़ामोशी अब जाने कौन

मुस्कान लबों की देखे हर कोई

आँखों की दुहाई जाने कौन


रौशनी सुकून की देखे हर कोई

आहें दर्द की जाने कौन

बनावट शब्दों की भाए सबको

गहराई चुप्पियों की अब जाने कौन

✍️✍️