ये कहानी नहीं कोई,
एक किरदार है,
जो बुनता एक कहानी है।
लगती जो बस एक कहानी है,
किसी की जीविका का यथार्थ है,
ये कहानी नहीं कोई,
एक एहसास है।
ये एक सफर है,
उस किरदार का,
जिसने हर पल को जिया है,
एक कहानी को एक नया आयाम दिया है,
औऱ हर पल को महसूस किया है,
ये कहानी नहीं कोई,
एक सफरनामा है।
ये कहानी नहीं कोई,
बस कहानीकार का प्रतिबिंब है।
