हंसी एक रामबाण औषधि है।


हंसी एक रामबाण औषधि है,

क्या राम के बाण से कोई बच पाया|

हंसी के बाण से होता है रोगों का नाश,

हंस कर तो देख लो,

रोग ना आएंगे पास,

दुख की औषधि है हंसी,

जिंदगी में जिसको हंसना आ गया,

समझो उसको जिंदगी जीना आ गया,

हंसने से होती है नाड़ी की शुद्धि

. हंसने से होती है दुखों से मुक्ति,

हंसना हंसना जोक सुना कर,

मत हंसना किसी को रुला कर,

हंसी है, वरदान प्रकृति का,

महामारी ने हंसी छीनी,

हाथ तंग दिल घायल,

पेट में भूख की आग है,

हंसी सबके चेहरे से गायब,

मत घबराओ, मत डरो

बस अंधियारा छटनने वाला है,

शिव बाबा हमारे साथ है,

हंसो खुल कर हंसो

हंसी है रामबाण औषधि

क्या राम का बाण कभी खाली गया है।


मुस्कान बच्चानी

बिलासपुर

(स्वरचित)