मेरे दिल के हर ज़र्रे में प्यार तुम्हारा है
रात में फलक पर नाम तुम्हारा है
ज़िन्दगी जीना तो बहुत पहले भूल गया था मैं
मैं जो जी रहा हूँ एहसान तुम्हारा है।
हर रात को उठ उठ के रोया हूं मैं तुम्हारे लिए
अपनी ख़ुशी को छोड़ कर खुशिया मांगी तुम्हारे लिए
दिल धड़कना तो बहुत पहले छोड़ चूका है मेरा
पर आज ये जो दिल धड़क रहा है सिर्फ तुम्हारे लिए।
मुझे आज भी रात रात भर की हुई लंबी बातें याद हैं
चांदनी रात में तुम्हारे साथ गुज़ारे लम्हे याद हैं
तुम शायद सब भूल गयी हो लेकिन
मझे आज भी मेरा घबराना और तुम्हारा शर्माना याद है।
तुम्हारे जाने के बाद भी दिल में नाम तुम्हारा है
मेरी हर ख़ुशी के पीछे झूठा प्यार तुम्हारा है
दुनिया वाले सोचते है बहुत अच्छा हु मैं
कोई ये नही जनता के इसमें भी एहसान तुम्हारा है।
सब पूछते है ये कि मैं शायरी बनाता कैसे हूँ
इतना दर्द है मेरे दिल में फिर भी मैं ये लिखता कैसे हूँ
क्या बता दू दास्तान उन्हें इस शायराने सफ़र की
पहले बर्बाद हुआ मोहोब्बत् में फिर जाकर ज़माने ने कही कदर की।
एक ख़ास बात मेरी जान दिल से तुम्हें कहना चाहता हूँ मैं
अब दुनिया में किसी भी इंसान के साथ न रहना चाहता हूँ मैं
बहुत दूर जाऊंगा एक दिन इस दुनिया को छोड़ कर मैं
बहुत रुलाया है दुनिया ने अब इस दुनिया को रुलाना चाहता हु मैं।
याद तो आज भी तुम्हे हर पल करता हूँ मैं
तुम्हारे साये में पल पल मरता हूँ मैं
रोता रहा तेरे साथ हमेशा लेकिन फिर भी
प्यार सिर्फ तुम्ही से करता रहा हूँ मैं।