प्यार का साग़र हो तुम ममता का आँचल हो तुम मेरी प्यारी माँ हो तुम...
खुशियों की बरसात हो तुम फ़िक्र का एहसास हो तुम मेरी प्यारी माँ हो तुम...
भगवान् सी सूरत हो तुम इबादत की मूरत हो तुम मेरी प्यारी माँ हो तुम...
हिफाज़त का हाथ हो तुम रिश्तों का विस्तार हो तुम मेरी प्यारी माँ हो तुम...
दोपहर का उजाला हो तुम रातों का चाँद हो तुम मेरी प्यारी माँ हो तुम...
रहमत का वरदान हो तुम परिवार का सम्मान हो तुम मेरी प्यारी माँ हो तुम...
पानी सा ठहराव हो तुम पर्वत सा कैलाश हो तुम मेरी प्यारी माँ हो तुम...
मेरा दिन और रात हो तुम मेरे सिर का ताज हो तुम मेरी प्यारी माँ हो तुम...