{ तारे और लोग दोनों मृत्यु ग्रस्त होते हैं }


तारे अँधेरे में मृत्यु ग्रस्त होते हैं 

और

लोग मारे जाते हैं 

दिन के उजाले में 

समाचार पत्र आदमी के लापता 

होने की सूचना देता है 

कोई समाचार पत्र 

लापता आदमी के लौटने की 

खबर नहीं छापता 

अपनी ख्याति को लेकर 

आशंकित कवि 

पेड़ से भी पूछता है  

कौन क्या कहता है -

उसके बारे में 

एक जर्जर वर्ष के खिलाफ़ 

कोई बयान मत दो 

बस इतना कहो 

हम सब शामिल नहीं है  

किसी जलसे में |


रोहित ठाकुर