{ प्रेम कविता से प्रेम को दूषित मत करो }


प्रेम करो 

पर प्रेम कविता से 

उसे दूषित मत करो 

तुम्हारा प्रेम अंतरिक्ष 

तक सुनाई देने वाला संगीत है 

चोरी चली गई मोटरसाइकिल 

की प्राथमिकी नहीं है 

तुम जिससे प्रेम करते हो 

उसके लिए जुलूस 

के नारे की तरह

कविता मत लिखो 

तुम उसके पास 

दौड़ते - भागते आओ 

सूर्यास्त होने को है |


रोहित ठाकुर