चिड़िया की भाषा 

_______________


चिड़िया की भाषा जो जानता है 

किसी को अपनी भाषा से 

आहत नहीं करता 

वह आसानी से सीख लेता है 

पानी की भाषा 

टूटते पानी को देखकर 

वह अपना दुःख भूल जाता है 

वह काम से लौटने पर 

हवा की भाषा सीखता है 

अब वह नौकरी पर न जा कर 

किसी जंगल में पेड़ों को छू कर 

उनकी भाषा सीख रहा है 

इस तरह वह एक दिन 

समुद्र को अपना घर कहता है 

जंगल के फूलों को परिजन 

की तरह मानता है 

इस घरती का नागरिक बनने के लिए 

वह मिट्टी की भाषा सीख रहा है |


रोहित ठाकुर