भ्रम हैं मानव को की ये सारा जहान मेरा
यहां जो कोई मेरे आस पास है वो मेरा
मैंने जो किया काम उसका परिणाम मेरा ।
ये घर , जमीन,संपत्ति इस पर हक हैं मेरा।
मैंने जो अपनो के लिए किया वो हैं मेरा ।
मैंने जो सीखा अबतक वो हैं मेरा ।
अपनी मेहनत से जो पाया वो मुकाम हैं मेरा ।
मित्र ,शत्रु ,अपना पराया हर कोई हैं मेरा ।
मेरे द्वारा अर्जित हर साधन हैं मेरा।
मेरे अपनो के द्वारा किया गया वादा हैं मेरा ।
मुझे दी गई हर नसीहत पर हक है मेरा।
हमेशा खुश रहो ,निरोगी रहो ये आशीर्वाद हैं मेरा ।
जब सब कुछ हैं मेरे पास और हैं मेरा ।
तो फिर काहे का हैं ये दुःख , और चिंतित मन जो ना चाहते हुए भी हैं मेरा ।
क्या ये हैं कोई कपोल कल्पित ख्वाब मेरा ।
क्या सच में भ्रम हैं मानव को की ये सारा जहां हैं मेरा।

