ये जाति का बंधन,ये रिवाजों की बातें..
क्यों बड़ी हो जाती है..
वो छोटा है,मैं बड़ा हूं
क्यूं ये दलीलें दी जाती है..
इश्क का रंग पर्दे पर सबको भाता है
फिर हकीकत में क्यूं उसे कुचला जाता है....
जाति – धर्म के नाम पर कितनी ही जिंदगानियां मिटाई जाती है
मोहब्बत इतनी ही बुरी है तो
कृष्ण के साथ राधा क्यों पुजाइ जाती है

