तुम हमसफर हो मेरे..

प्लीज,दोस्त भी बन जाओं ना..

ये जो दर्द दरवाजे से बाहर जाता है..

उसे चारदीवारी में ही सुलझाओं ना...

तुमसे प्यार ,बहुत करती हूं...

कभी इसे भी मान जाओं ना...

ये जो हमारी कदमताल बदल जाती है..

इसे रिदम में ले लाओं ना...

शाम को जब ऑफिस से आए,

एक-दूसरे में ही सब कुछ पाएं...

ये जो टकटकी तुम फोन में लगाते हो..

नजरें उससे हटाकर,मुझ पर फरमाओं ना...

तुम हमसफर हो मेरे..

दोस्त भी बन जाओं ना...

हर पल तुम्हारे रुठने का डर रहता है...

इस रुठने-मनाने के बीच प्यार को ले आओं ना...

भरोसा जितना मुझे है तुम पर...

उतना तुम भी जताओं ना...

तुम हमसफर हो मेरे...

प्लीज,दोस्त भी बन जाओं ना...