ये जो देश है मेरा, अद्भुत इसकी शान है,

विविधता में एकता इसकी पहचान है I


ये जो देश है मेरा, गंगा की अविरल धारा है,

कश्मीर से कन्याकुमारी तक,

हर गाँव हर शहर बहुत प्यारा है I


सिंदूर सा रंग लहू का, बलिदान की गाथा है ,

हर प्रवासी देश की सेवा मन से करना चाहता है I


इसकी मिट्टी में बसी संस्कृति की सुगंध है,

वेदों की गूंज यहाँ, राम चरित मानस परम आनंद है ।


पर्वत, नदियाँ, खेत, और रंग-बिरंगे है त्योहार,

यहाँ हर दिल में बसता, एकता का संसार है ।


घर घर शान से लहराता तिरंगा हमारा है

भारत हर प्रवासी के मन मे बसता है ।


ऐ मेरे देश, तुझ में बसी मेरी जान है,

तिरंगे का हर रंग हमारी पहचान है ।


सात समंदर पार हम कहीं भी रहें,

देश के लिए जिएं और देश के लिए मरें।


राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra