दृढ़ता, शौर्य और शक्ति
रग रग में जिनकी देश भक्ति है,
जान हथेली पे अपनी रख कर
भारत माँ की रक्षा करती हैI
आँखों में संकल्प और जोश है,
सीने में पराक्रम है शक्ति का।
हर साँस समर्पित मातृभूमि को,
हर धड़कन गीत है देशभक्ति का।
दृढ़ संकल्प, अडिग विश्वास,
हर बाधा को दे मात है।
शौर्य गूंजे रणभेरी-सा,
शक्ति हर प्रश्न का जवाब है।
आपरेशन सिन्दूर न सिर्फ़ एक युक्ति है,
ये माँ और बहनों की अद्भुत शक्ति है।
-राकेश की कलम से
@rakeshmalhotra
![वीरांगना [ Veerangna]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/Vandematram_07-05-2025_21-37-24-PM.png)