संकट मोचन, बलशाली वीर,

राम-दूत,तुलसी के नीर।

जय कपिस, गुणों के धाम,

रामकथा में अमर तुम्हारा नाम ।


विद्यावान, तुम ज्ञान के दीपक जलाते,

बल, बुद्धि, में सबसे न्यारे कहलाते।

महावीर, तुम सदा श्री राम के साथ,

सेवा ही जीवन, राम काज ही प्रयास ।


किष्किंधा में युक्ति रचाई,

सुंदरकांड में लंका जलाई।

सीता माँ को खोज के लाए,

रामनाम का शंख बजाए।


रावण का अभिमान मिटाया,

धर्म का मार्ग सदा दिखाया।

अंजनिपुत्र, तुम शंकर सुवन,

कपिस, तुम्हें करते सब नमन।


लक्ष्मण जी को मुरझा से उठाया ,

संजीवनी लाकर प्राण बचाया।

महाबल, तेज, गति अपरंपार,

रामचरित में तव यश सदा सवार।


दीन-दुखियों के तुम संकट हरते,

भक्तों के मन मंदिर में सदा बसते।

राम भक्ति में बसते तुमरे प्राण,

हाथ में लड्डू, मुख में पान "जय श्री राम,“जय हनुमान”


जयकार तुम्हारी चारों धाम ।

हनुमान, तुम राम के प्यारे,

भक्तजनों के सदा सहारे।

तुलसी के वचन अमर बनाए,

राम-भक्त हनुमान कहलाय ।


हनुमान जी की सेवा प्रभु राम का मान,

सेवा-भक्ति से ही मिलते है भगवान।

रामदूत के चरणों में जो शीश नवाते है ,

उनके जीवन में राम सदा मुस्कुराते है ।


मन, कर्म, वचन, से हनुमान पुकारो ,

राम गुणों को अपने जीवन में उचारो।

जिन भक्तों के हृदय से प्रेम उमड़ता है,

उन पर राम जी का आशीष बरसता है।


जो हनुमान जी का वंदन करते हैं,

श्रीराम स्वयं उनका अभिनंदन करते हैं।

जो भक्ति की इस पावन डोर से बंधे है ,

प्रभु उनके सब काज सफल करते है।


राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra