वक़्त रेत के जैसे मुठी से फिसलता है,

हर शब बुनकर ख़्वाब फिर बिखरता है।


चाँदनी के पहलू में धुंधला सा आइना,

हर नक़्शा वक़्त के साथ बदलता है।


गुलशन में बहार आई तो लम्हा मुस्काया,

ख़िज़ां के आंसुओं से भी वक़्त सँवरता है।


दरिया सा चलता है ये हर दम बेख़बर,

कभी ठहरा, तो पत्थर में भी खुदा दिखता है।


इक सदा-ए-दिल सुनाई देती है हर पल,

ये वक़्त ही है जो हर दर्द सह लेता है।


कभी दस्त-ए-महरबान, कभी साज़िशों का खेल,

हर रंग वक़्त के आईने में झलकता है।


वक़्त की किताब में हर सफ़ा है अनमोल,

हर लफ़्ज़ दुआ है, जो दिलों को संवरता है।


दुनिया के हर जश्न और मातम का साथी,

वक़्त ही वो साथी है, जो हर ज़ख़्म भरता है।


राकेश की कलम से

@rakeshmalhotra