सूरज उतरायन में होगा तब मन पावन होगा,
वसुंधरा सजेगी किरणों के स्वर्णिम गहनों से।
जीवन भर उठेगा नई ऊर्जा व नए विश्वास से,
प्रकृति के नवजीवन का शुभारम्भ अब होगा।
शीतल पवन में गूंजेगी गाथा नव परिवर्तन की,
अलख जगाएगी प्रकृतिकुछ बेहतर करने की।
संघर्षों की रातें अब अंधकार से भययुक्त होंगी,
भोर की दस्तक नई शुरुआत का संकेत होगी।
झूमेंगी फसलें धरती गाएगी हरियाली का राग,
हर दिशा में नव उल्लास और नई उमंग होगी।
सूर्य का ये उत्सव नव ज्योति का संयोग होगा,
मन पावन होगा तो जग में सब मन भावन होगा।
सूरज की सुनहरी किरणें जब गगन से उतरेंगी,
हर दिशा में रोशनी के अनमोल मोती बिखेरेंगी।
सृष्टि का कण कण दिव्यता से आलोकित होगा,
सपने साकार करने का संकल्प हर मन मे होगा ।
राकेश की क़लमसे ✍
@राकेशमल्होत्रा
@RakeshMalhotra
![उत्तरायण [ UTTARAYAN ]](https://kavishalalab-new.s3.ap-south-1.amazonaws.com/post_pics/%40rmalhotra/None/sun-209495_1280_15-01-2025_02-50-55-AM.jpg)