उम्मीद


थोड़ी उम्मीद अब भी बाक़ी है 

कहीं से थोड़ा सब्र मिल जाए 

इंसान से हुई कोई ग़ुस्ताख़ी है 

ख़ताओं को माफ़ी मिल जाए 


ना काम आई दौलत न रुतबा 

भ्रम भरोसे के सारे टूट गए है 

आसरा है एक तेरी रहमत का 

किसी घड़ी कहीं तू मिल जाए


मौत के साये बेख़ौफ़ घूम रहे है

अंधेरे खुद रोशनी को ढूँढ रहे है 

हताश और निराश आंसुओं को

ख़ुशियाँ और हिम्मत मिल जाए


~राकेश की क़लम से

@Rakesh Malhotra